फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBI raid on CGST office

Meerut News: सीजीएसटी कार्यालय पर सीबीआई का छापा

Thu, 13 Feb 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
CBI raid on CGST office
मेरठ। सीबीआई टीम ने बुधवार शाम को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पास मंगल पांडेनगर स्थित केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने कार्यालय पहुंचकर वहां से एक चालक को हिरासत में लेकर सीजीएसटी के गेस्ट हाउस में पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद से सीबीआई की टीम बुधवार शाम को मेरठ पहुंची। टीम ने मंगल पांडेनगर स्थित सीजीएसटी कार्यालय में छापा मारा। सीजीएसटी के दो कार्यालय आसपास में है। सीबीआई टीम सीजीएसटी के पहले कार्यालय में पहुंच गई, जबकि उसे दूसरे कार्यालय में जाना था। सीबीआई आने की सूचना से दोनों कार्यालयों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच दूसरे कार्यालय के सीजीएसटी के दो अधिकारी भनक लगते ही मौका पाकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

सीबीआई टीम इस कार्यालय में पहुंची तो वहां मिले शख्स को टीम ने हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया शख्स किसी अधिकारी का चालक बताया गया है। उससे सीजीएसटी के गेस्ट हाउस में टीम पूछताछ की गई। सीबीआई टीम ने सीजीएसटी के वरिष्ठ अधिकारी से भी जरूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ने भ्रष्टाचार में मामले में यहां छापे की कार्यवाही की है। सीजीएसटी अधिकारी इस संबंध में जानकारी देने बच रहे हैं। वहीं सीबीआई टीम ने कुछ भी बताते से इन्कार कर दिया। देर रात तक सीबीआई टीम यहां डेरा डाले हुए थी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed