{"_id":"6a0b4b169614389ec90b1731","slug":"caught-with-five-cartridges-meerut-news-c-72-1-mct1011-153508-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अपराध संक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अपराध संक्षेप
विज्ञापन
पांच कारतूस के साथ पकड़ा
मेरठ। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सोमवार को ब्रह्मपुरी पुलिस आलोक विहार के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस को युवक के पास से पांच कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद साकिब के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
-
दो वाहन चोर को पुलिस ने भेजा जेल
मेरठ। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि टीपीनगर पुलिस ने सोमवार को जैन शिकजी के पास से एक बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस ने युवकों से बाइक के कागज मांगे। दोनों बाइक के कागज दिखाने में असमर्थ दिखाई दिए। पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। आरोपियों की पहचान परतापुर निवासी आकाश व जसविंदर उर्फ जस्सी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
-
ई-रिक्शा चालक व बाइक सवार की बीच मारपीट
कंकरखेड़ा। गणपति विहार निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा सौरभ किसी काम से बाइक पर जा रहा था। द्वारकापुरी में पेट्रोल खत्म होने पर बेटे ने अरमान की ई-रिक्शा में बाइक रख दी। किराए को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि अरमान ने अपने दोस्तों को बुलाकर बाइक सवार को लाठी-डंडों से पीटा। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।