{"_id":"627c1f9d39902417cd07f2c9","slug":"caught-the-crook-running-away-after-robbing-5-lakhs-from-the-accountant-city-news-mrt5882105118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से 5 लाख लूटकर भाग रहे बदमाश को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम से 5 लाख लूटकर भाग रहे बदमाश को दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में बुधवार को बदमाशों ने गाजियाबाद के मुनीम से पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। मुनीम ने शोर मचाया तो व्यापारियों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया और बैग वापस छीन लिया। दो बदमाश मौके से भाग गए। सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।
गाजियाबाद के एक व्यापारी के मुनीम अर्पित कुमार बुधवार को नवीन गल्ला मंडी में आए थे। मंडी में व्यापारियों के यहां से पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया और फिर वापस लौट रहे थे। नवीन मंडी स्थित बैंक के पास तीन बदमाशों ने मुनीम को घेर लिया। गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने मुनीम से पांच लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। मुनीम बदमाशों से भिड़ गए। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी कर एक बदमाश पकड़ लिया और नोटों से भरा बैग भी छीन लिया। मुनीम ने एफआईआर कराने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर टीपीनगर विवेक शर्मा का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी अमन निवासी लिसाड़ीगेट है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके दो साथियों का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में अमन वारदात में अकेला होना बताया जा रहा है।