फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Caught cheating crores in the name of making a film

फिल्म बनाने के नाम पर करोड़ों ठगने वाला दबोचा

Fri, 24 Sep 2021 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Caught cheating crores in the name of making a film
फिल्म बनाने के नाम पर करोड़ों ठगने वाला दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। कंपनी व फिल्म बनाने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी कराने के प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपी को लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंची। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कंकरखेड़ा क्षेत्र केकासमपुर के रहने वाले रोहित गिल व डॉ. सत्यवीर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि खुद को दिल्ली का बताने वाले रामानंद सागर व उसके साथियों ने उनसे फिल्म बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की और फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस मामले में पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को पकड़ चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी रामानंद सागर फरार चल रहा था। बुधवार रात पुलिस ने मुख्य आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कई लोगों से ठगी की थी।
विज्ञापन

मोदीनगर के रहने वाले अनुज चौधरी ने बताया कि रामानंद सागर ने उनसे कंपनी में रुपये लगाने और फिल्म बनाने के नाम पर 12 करोड़ की ठगी की थी। आरोप है कि जब वह अपने रुपये मांगने जाते तो आरोपी सागर अपने बाउंसरों से उन्हें धमकाकर भगा देता था। पुलिस रामानंद सागर से पूछताछ में जुटी है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed