फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cattle smuggler injured after being shot in the leg in encounter

Meerut News: मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गोतस्कर घायल

Fri, 10 Jan 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler injured after being shot in the leg in encounter
दौराला- पुलिस मुठभेड़ में घायल गोतस्कर फरमान। स्रोत : पुलिस
दौराला। रुहासा गांव में हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह डेयरी संचालक आदेश मित्तल और फरमान को सलावा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। औजार बरामद कराने के दौरान आरोपी फरमान ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि रुहासा गांव के जंगल में किसान बिजेंद्र के खेत में एक सप्ताह पहले गोतस्करों ने गोकशी को अंजाम दिया था। इस मामले में एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर सकौती चौकी को सस्पेंड कर दिया था। घटना के बाद पुलिस जांच में डेयरी संचालक आदेश मित्तल द्वारा फिरोज, आविस, फरमान और एक अज्ञात युवक को गाय बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार तड़के आदेश मित्तल व फरमान को सलावा पुलिया के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को थाने ले आई। फरमान ने पूछताछ में बताया कि बिजेंद्र के खेत में ही उसने पशु काटने के औजार छिपाकर रखे हैं। पुलिस फरमान को लेकर खेत पर पहुंची। औजार निकालने के दौरान बैग में रखे तमंचे से फरमान ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में आरोपी पर फायरिंग की। बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगस्त 2024 में मिला था गोकुल पुरस्कार

रुहासा गांव निवासी आदेश मित्तल डेयरी चलाते हैं और पराग डेयरी से जुड़े हैं। उनके इस कारोबार को बेटे हर्ष मित्तल आगे बढ़ा रहे हैं। अगस्त 2024 में हर्ष को गोकुल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हर्ष को यह पुरस्कार यूपी में दुग्ध उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर रहने के लिए दिया गया था। पुलिस के अनुसार, गाय के दूध कम देने पर आदेश मित्तल संरक्षित पशुओं को कम कीमत में गोतस्करों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed