{"_id":"677c3598d974f8d4340401b2","slug":"catching-catching-and-kicking-the-football-field-echoed-with-noise-meerut-news-c-72-1-mrt1058-127047-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पकड़-पकड़ और किक मार... शोर से गूंजा फुटबाल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पकड़-पकड़ और किक मार... शोर से गूंजा फुटबाल मैदान
विज्ञापन
जिला फुटबाल संघ की ओर से आईआईएमटी के मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता, सासंद अरुण गोवल व रालोद नेता त्रिलोक त्यागी ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रंगारंग कार्यक्रम के साथ सोमवार को फुटबाल का रोमांच शुरू हो गया। उद्घाटन मैच में दर्शकों ने खिलाड़ियों के उत्साह को और बढ़ा दिया। हर एक किक पर तालियां बजीं। ‘पकड़-पकड़ और किक मार’ के शोर से आईआईएमटी का मैदान गूंज उठा। जिला फुटबाल संघ की ओर से सोमवार को नौ दिवसीय दुर्गा सिंह ट्रॉफी फुटबाल लीग की शुरुआत की गई। सांसद अरुण गोवल व रालोद नेता त्रिलोक त्यागी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मैच एबीसीडी फुटबाल क्लब व स्पार्टन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें एबीसीडी ने 1-0 से जीत दर्ज की।
एबीसीडी टीम की ओर से तरुण ने 24वें मिनट में गोल किया। आयोजन जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत व आयोजन सचिव हरीश ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 11 टीम भाग ले रही हैं। ग्रुप ए में 6 टीम व ग्रुप बी में पांच टीम भाग ले रही हैं। मंगलवार को पांच मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और टूर्नामेंट शुरू कराया।
आईआईएमटी के चांसलर योगेश मोहन गुप्ता, एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन के एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य शाजी प्रभाकरण विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रययोगिता में जिला फुटबाल संघ की उपाध्यक्ष ऋचा सिंह, संरक्षक उदय भान सिंह, अध्यक्ष गौरव सिंह, विनय प्रधान, दिलप्रीत कोहली, अक्षय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
यूपी फुटबाल लीग के लिए मेरठ की टीम चयनित
मेरठ। पार्वती वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 19 जनवरी से वाराणसी में उत्तर प्रदेश प्रीमियर फुटबाल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर मेरठ की टीम का भी चयन किया जा चुका है। इसमें मेरठ से विवेक तेवतिया, रुद्राक्ष, यतेंद्र कुमार, ललित कुमार, सुशांत रावत, दीपक सिंह, हर्ष भारती, आदित्य यादव, शिवम पूनिया, जयंत सिंह मेहरा, स्वयम शर्मा, पवन और शोएब को शामिल किया गया है। संवाद
मेरठ मंडल और अयोध्या के बीच मैच ड्रा
मेरठ। प्रदेशीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 जनवरी तक कानपुर में किया जा रहा है। मेरठ मंडल की टीम ने प्रतियोगिता का पहला मैच रविवार को देवीपाटन मंडल को हराया था। सोमवार को मेरठ की टीम का मुकाबला अयोध्या के साथ हुआ। समय पूरा होने तक मेरठ और अयोध्या के बीच यह मुकाबला ड्रॉ रहा। अंत तक कोई नतीजा नहीं निकल सका। दूसरे दिन भी मेरठ की टीम टूर्नामेंट में आगे बढ़त हासिल किए है। संवाद