{"_id":"6ab3f89e7d6e84e69008838a","slug":"cash-worth-two-lakh-rupees-and-other-items-stolen-from-a-house-in-mirzapur-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113701-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिर्जापुर में घर से दो लाख की नकदी समेत सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिर्जापुर में घर से दो लाख की नकदी समेत सामान चोरी
विज्ञापन
- सीसीटीवी में घर में दाखिल होता दिखा संदिग्ध युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मिर्जापुर गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने राजेंद्र के घर को निशाना बना लिया। चोर घर से करीब दो लाख रुपये की नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गया। सुबह परिजनों के जागने पर सामान बिखरा मिला तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, रात में एक युवक चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुआ। उसने घर में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक संदिग्ध युवक घर के अंदर दाखिल होता दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस टीम साक्ष्य जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -