{"_id":"62eed7bd6a510b48d4248018","slug":"cash-worth-13-lakhs-destroyed-in-atm-mawana-news-mrt60014049","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के राख हुई 13 लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम के राख हुई 13 लाख की नकदी
विज्ञापन
एटीएम के राख हुई 13 लाख की नकदी
मवाना (मेरठ)। स्टेट बैंक के एटीएम में शुक्रवार तड़के चोरी के प्रयास के दौरान लगी आग में 13 लाख रुपये के नोट जलकर राख हो गए। शुक्रवार को पहुंची इंजीनियरों ने एटीएम खोलने के बाद इसकी पुष्टि की। वहीं एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तीन माह से खराब पड़े थे।
मवाना बस स्टैंड पुलिस चौकी से 150 मीटर की दूरी पर स्थित एसबीआई के एटीएम को शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे बदमाशों ने गैस कटर से काटकर चोरी का का प्रयास किया था। इसी बीच आग लग जाने के कारण बदमाश फरार हो गए। मौके पर गैस कटर मशीन, दो सिलेंडर व कुदाल पुलिस ने बरामद किए थे। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग को बुझाया था। शुक्रवार को बैंक की टीम एटीएम मशीन खोलने में नाकाम रही थी।
शनिवार को दिल्ली से आए इंजीनियर ने एटीएम को तोड़ा। इस मौके पर कैश लोडर उपेंद्र और ओमबीर एसबीआई मैनेजर अनुज कुमार, एफएसएस कंपनी के सहायक मैनेजर मोहित वालिया मौजूद रहे। मोहिता वालिया ने बताया कि एटीएम में 13 लाख रुपया था। आग लगने के सभी नोट जल गए। मोहित वालिया ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं एटीएम के अंदर लगा कैमरा तीन मई व बाहर लगा कैमरा 21 मई से बंद था। इस लापरवाही के लिए अनिकेत एम्यूनिटी कंपनी मुंबई को नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि जिन बैंकों के एटीएम लगे हैं। उनसे संबंधित बैंकों को नोटिस दिया जा रहा है। पता कराया जा रहा है कि कितने कैमरे चालू हैं और कितने बंद हैं। बंद कैमरों को तुरंत चालू कराया जाए। साथ ही गार्ड की व्यवस्था कराई जाए।