फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash worth 1.25 lakh stolen after breaking the shutter of a utensil shop.

Meerut News: बर्तन की दुकान का शटर तोड़कर 1.25 लाख की नकदी चोरी

Mon, 03 Aug 2026 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Cash worth 1.25 lakh stolen after breaking the shutter of a utensil shop.
- पुलिस ने दो युवकों को चोरी के समान के साथ पकड़ा, भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने बर्तन कारोबारी प्रांजल गुप्ता की दुकान का शटर का ताला तोड़कर 1.25 लाख रुपये की नकदी, वाई-फाई डीवीआर और अन्य सामान चोरी कर लिया था। दुकान में चोरी करने के बाद चोर को पास में ही एक मकान में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान मकान मालिक आशीष ने शोर मचा दिया और दोनों चोर ब्रह्मपुरी निवासी नन्नू और रेलवे रोड निवासी आमिल को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों चोरों को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

सुभाष नगर स्थित अग्रवाल बर्तन स्टोर के संचालक प्रांजल गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को करीब 12 बजे दुकान पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखी करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा दुकान में लगा वाई-फाई डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि चोर दुकान के ऊपर बने जंगले की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। दुकान के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। बताया गया कि आसपास की एक अन्य दुकान में भी चोरी का प्रयास या नुकसान होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी तत्काल डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। यहां उसे पता चला कि पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ रखा है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया।

सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी की प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed