{"_id":"610d96de8ebc3ec1ef27dfde","slug":"cash-widrwal-from-head-constable-account-meerut-news-mrt5507841147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी आफिस में तैनात सिपाही से ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी आफिस में तैनात सिपाही से ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराधियों ने हेड कांस्टेबल से की ठगी
मेरठ। एडीजी ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल से साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ठगी कर ली। इनामी योजना का झांसा देकर कांस्टेबल से 1938 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि ठगी करने वाले गिरोह का बड़ा नेटवर्क है, जिसका खुलासा शनिवार को होगा।
टीपी नगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड निवासी गजराज एडीजी मेरठ जोन कार्यालय में हेड कांस्टेबल है। करीब चार दिन पहले कांस्टेबल के मोबाइल पर एक मेसेज आया था। मेसेज में लाखों के इनाम की बात लिखी थी, साथ ही एक लिंक व्हाट्सएप पर भेजा गया था। हेड कांस्टेबल ने इसको फॉलोे किया, जिसके बाद उसके बैंक अकाउंट से 1938 रुपये डेबिट हो गए। तभी उनके पास एक फोन भी आया था, जिसमें बात कर रहे युवक ने उन्हें रुपये लौटाने का भरोसा दिलाया।
हेड कांस्टेबल ने ऑफिस के अपने साथी पुलिसकर्मियों को इसके बारे में बताया। नकद इनाम दिलाने की आड़ में ठगी की गई थी। एडीजी आफिस में तैनात साइबर सेल ने इसकी तफ्तीश शुरू की। बृहस्पतिवार को टीपी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रोहटा रोड निवासी दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि पुलिस अभी जांच कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।