फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash van of security company hit three youths

Meerut News: सिक्योरिटी कंपनी की कैश वैन ने मारी थी तीन युवकों को टक्कर

Thu, 19 Sep 2024 07:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Cash van of security company hit three youths
कंकरखेड़ा। सरधना रोड पर गोलू ढाबे के सामने सोमवार देर रात मल्टीनेशनल कोचिंग सेंटर के ब्रांच मैनेजर विक्रांत (26) व उसके साथियों को टक्कर एक सिक्योरिटी कंपनी की बेकाबू कैश वैन ने मारी थी। हादसे में विक्रांत की मौत हो गई थी। पुलिस ने वैन की पहचान कर ली है लेकिन आरोपी चालक की पहचान व गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, परिजन अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दे पाए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

सैनिक विहार निवासी विक्रांत राणा चचेरे भाई राजू व दो दोस्त चिराग व निर्देश के साथ सरधना रोड स्थित गोलू ढाबे पर खाना खाने के लिए गए थे। चारों युवक ढाबे के बाहर हाईवे पर कार खड़ी कर सड़क किनारे खड़े थे। इस बीच सरधना की तरफ से आई एक तेज रफ्तार वैन ने विक्रांत, चिराग व निर्देश को टक्कर मार दी। विक्रांत वैन के अगले हिस्से में फंस गया था। आरोपी चालक युवक को 100 मीटर तक घसीटता ले गया था। अस्पताल में विक्रांत को मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं उसके दोनों साथी मामूली रूप से चोटिल हुए थे।
विज्ञापन

घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। आरोपी चालक वैन लेकर मौके से भाग गया था। बुधवार को पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी की पहचान कैश वैन के रूप में की है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लग गई है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है।तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस का कहना है कि टीम हादसे की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा और चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed