फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash snatched and beaten up for not drinking alcohol

शराब नहीं पीने पर नकदी छीनी, मारपीट की

Sat, 19 Apr 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cash snatched and beaten up for not drinking alcohol
सरधना। गांव रार्धना के ईंट भट्ठे के ठेकेदार को कुछ लोगों ने जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की। आरोप है पिस्टल दिखाकर उसके पास से 10 हजार की नकदी भी छीन ली। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रतनपुरी निवासी पिंटू पुत्र धारा सिंह ने बताया कि उसके मजदूर रार्धना ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। शुक्रवार को वह मजदूरों को पैसे देने के लिए यहां आया था। दोपहर में भट्ठे के बाहर स्थित एक होटल पर पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उससे 10 हजार रुपये भी छीन लिए। मारपीट में वह घायल हो गया। किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed