फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash recovered from Satish's murderer Akash on remand

सतीश के हत्यारोपी आकाश से रिमांड पर नकदी बरामद की

Thu, 31 Jul 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cash recovered from Satish's murderer Akash on remand
जानीखुर्द। गांव कुराली निवासी सतीश की हत्या में फरार चल रहा आरोपी आकाश एक सप्ताह पूर्व न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया था। पुलिस ने बुधवार को 10 घंटे की न्यायालय से उसे रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में लूटे गए 4500 रुपये बरामद किए हैं। एक अन्य आरोपी अंशुल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सतीश निवासी कुराली की हत्या 20 दिन पूर्व मेरठ-बागपत मार्ग पर की गई थी। पुलिस ने गांव जटपुरा निवासी अंशुल को 15 दिन पूर्व गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। अंशुल ने पुलिस को बताया था कि शराब के नशे में सतीश की कहासुनी होने पर उसने अपने दोस्त आकाश निवासी जटपुरा के साथ मिलकर सड़क पर पटक-पटकर हत्या कर दी थी। सतीश की जेब से नकदी निकाल ली थी। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि आरोपी आकाश एक सप्ताह पूर्व न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया था। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय के आदेश पर 10 घंटे के लिए रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद उसके घर से लूटे गए 4500 रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed