फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash from bank's customer service center and battery and goat stolen from two houses

बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी और दो मकानों से बैटरी व बकरी चोरी

Mon, 31 May 2021 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cash from bank's customer service center and battery and goat stolen from two houses
बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी और दो मकानों से बैटरी व बकरी चोरी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव उलधन में शनिवार रात चोरों ने इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र और दो मकानों को अपना निशाना बनाया। जहां से चोरों ने 85 हजार रुपये व बैटरी व बकरी चोरी कर ली। ग्रामीणों के पीछा करने पर चोर अपनी बाइक व बकरियां जंगल में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक व दूसरे पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
शनिवार रात क्षेत्र के गांव उलधन में चोरों ने शावेज के मकान में चल रहे इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को अपना निशाना बनाया। चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र में रखे करीब 85 हजार रुपये व रजिस्टर सहित कई जरूरी कागजात चोरी कर लिए। इसके बाद चोर नाजिम पुत्र हासम के मकान में पहुंचे। यहां से चोरों ने कार के शीशे तोड़कर उससे बैटरी चोरी की। सलीम पुत्र अली हसन के मकान से चोरों ने दो बकरियां चोरी कर ली।
विज्ञापन

इस दौरान बकरी स्वामी की अचानक नींद टूट गई और उसने शोर मचा दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया। चोर जंगल में सरकारी नलकूप के पास बकरियां व अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से बाइक अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed