फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash and mobile looted from BSP leader's son

Meerut News: बसपा नेता के बेटे से नकदी-मोबाइल लूटा

Sat, 26 Oct 2024 03:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Cash and mobile looted from BSP leader's son
गंगानगर। एनएच- 34 स्थित रजपुरा गांव के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने बसपा के पूर्व विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह के बेटे धीरज से तमंचे के बल पर दूधिया से मारपीट कर पांच हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गंगानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा मार्ग पर गंगापुरम कॉलोनी है। यहां बसपा के पूर्व विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह का परिवार रहता है और दूध बेचने का कारोबार करते हैं। नरेंद्र सिंह के मुताबिक उनका बेटा धीरज मेरठ कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। वह शाम को घरों में दूध सप्लाई भी करता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से गंगानगर में दूध सप्लाई कर लौट रहा था। रजपुरा-गंगानगर संपर्क मार्ग पर श्मशान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने गोली मारने की धमक देकर धीरज से मारपीट कर मोबाइल, पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश मवाना रोड की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों देखे। लोगों ने आरोप लगाया की रजपुरा चौकी पुलिस यहां गश्त नहीं करती। जिसके चलते लूट की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed