फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash and jewelery stolen from CRPF jawan's house in Sardhana

सरधना में सीआरपीएफ के जवान के मकान से नकदी और जेवरात चोरी

Fri, 30 Jul 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from CRPF jawan's house in Sardhana
सरधना में सीआरपीएफ के जवान के मकान से नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

सरधना। चर्च के निकट मोहल्ला घोसियान में सीआरपीएफ के जवान के बंद मकान में बुधवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मकान से नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाने में चोरी की तहरीर दी गई है।
मोहल्ला घोसियान निवासी मोहित ने बताया कि उसके पिता चंद्रपाल सीआरपीएफ में हैं। उनकी पोस्टिंग त्रिपुरा में चल रही है। घर पर उसकी मां व परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। उनका पुराना व नया मकान आसपास ही हैं। परिवार के सदस्य अधिकतर समय नए मकान में रहते हैं। मोहित ने बताया कि बुधवार को उसकी मां अपने मामा के यहां रिश्तेदारी में गई हुई थी। वह नए मकान में था और पुराने मकान का ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह वह पुराने मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर संदूक का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि चोर संदूक में रखे पांच हजार रुपये व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। मोहित ने इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed