{"_id":"6a736e592329c9b26c043471","slug":"case-registered-over-allegations-of-holding-two-youths-hostage-in-an-office-during-a-transaction-worth-25-lakh-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108182-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पैसे के लेनदेन को लेकर बंधक बनाने का आरोप, पूर्व चेयरमैन के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पैसे के लेनदेन को लेकर बंधक बनाने का आरोप, पूर्व चेयरमैन के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बे में 25 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर दो युवकों को कार्यालय में बंधक बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बधौली निवासी अंकित पाल ने खरखौदा थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके भाई मनीष ने गांव निवासी शाहिद को अपनी गारंटी पर कस्बे के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शौराज त्यागी के बेटे मोनू उर्फ चिराग त्यागी से बैंक के माध्यम से 25 लाख रुपये का ऋण दिलवाया था। आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर चार अगस्त की शाम करीब चार बजे मनीष और शाहिद बातचीत के लिए चिराग त्यागी के कार्यालय पहुंचे थे।
तहरीर के अनुसार, बातचीत के दौरान चिराग त्यागी ने दोनों को कार्यालय के अंदर बंद कर दिया और कहा कि जब तक रुपये नहीं मिलेंगे, तब तक उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। आरोप है कि उनकी निगरानी के लिए रिजवान नामक व्यक्ति को भी वहां तैनात कर दिया गया। काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं आने पर परिजनों को जानकारी हुई, जिसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।पीड़ित अंकित पाल की तहरीर पर पुलिस ने मोनू उर्फ चिराग त्यागी और रिजवान के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --