फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered on three including father and son of other community

शताब्दीनगर से युवती का अपहरण, दूसरे समुदाय की पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Feb 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Case registered on three including father and son of other community
युवती का अपहरण, दूसरे समुदाय की पिता-पुत्र सहित तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर में छात्रा के अपहरण और धर्मांतरण का मामला ठंडा नहीं हुआ कि शताब्दीनगर की एक और युवती को अगवा कर लिया गया। इस मामले में दूसरे समुदाय के तीन लोगों पर परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के लोगों में रोष है।
पुलिस के अनुसार शताब्दी नगर में घर में दो बहनें अकेली थीं। आरोप है कि काशी गांव निवासी उमर शताब्दी नगर में पहुंचा। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। आरोप कि उमर ने जबरन घर से एक युवती को उठाकर कार में ले गया है। छोटी बहन ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया। उन्होंने पहले बेटी को काफी तलाशा और फिर जानकारी परतापुर थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर उमर और उसके पिता कमर अहमद और मां नुसरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवती को बरामद करने के लिए दो टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि युवती की बरामदगी के लिए पुलिस ने कई जगह पर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। लेकिन अभी युवती का कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में पुलिस गंभीरता से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागृति विहार में महिला से मारपीट, हंगामा
मेरठ। जागृति विहार में बृहस्पतिवार को पर्स चोरी करने के शक में एक महिला से मारपीट कर दी है। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की तलाशी ली लेकिन उसके पास से कोई भी चोरी का सामान नहीं मिला। महिला का कहना है कि वह टीपी नगर के मलयाना की रहने वाली है और वह अपने एक रिश्तेदार के यहां आई थी। चोरी के शक में महिला से मारपीट हुई है, महिला ने खुद को बेगुनाह बताया है। पुलिस का कहना है कि महिला से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा को अपहरण करने वाले आरोपी अमान को जेल भेजा
मेरठ। शास्त्रीनगर में छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपी अमान को बृहस्पतिवार को नौचंदी पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी छात्रा का धर्मांतरण कराने के लिए दिल्ली ले गया था। इससे पहले आरोपी अपना मकसद पूरा करता की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी निशानदेही पर छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने भी हंगामा किया था। बृहस्पतिवार को नौचंदी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed