फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered for GST evasion of more than Rs 2 crore

Meerut News: दो करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी में केस दर्ज

Thu, 25 Sep 2025 05:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
Case registered for GST evasion of more than Rs 2 crore
मेरठ। दो करोड़ से अधिक जीएसटी चोरी के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने शारदा रोड निवासी कुनाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा नोएडा सेक्टर 62 निवासी सहायक आयुक्त राज्य कर राजेश कुमार सिंह ने दर्ज कराया है। राजेश कुमार सिंह का आरोप है कि जीएसटी पोर्टल पर सर्वश्री भगवती ट्रेडर्स के नाम से शारदा रोड सोनाक्षी ज्वेलर्स फर्म रजिस्टर्ड है। भौतिक सर्वेक्षण में पाया गया कि व्यापारी का घोषित व्यापार स्थल काफी तलाशने के पश्चात भी नहीं पाया गया। फोन पर सम्पर्क किये जाने पर कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के दुकानदारों से जानकारी करने पर भी कोई फर्म के बारे में जानकारी नहीं दे सका। इस कारण व्यापारी को पंजीयन निरस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किया गया। इसका भी जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद व्यापारी का पंजीयन निरस्त किया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed