{"_id":"66a11e70558bf75946007a94","slug":"case-registered-against-three-accused-of-gang-rape-in-bahsuma-2024-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: तीन लोगों ने लूटी युवती की आबरू, वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैलमेल; जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तीन लोगों ने लूटी युवती की आबरू, वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैलमेल; जान से मारने की दी धमकी
Wed, 24 Jul 2024 09:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2024 09:02 PM IST
सार
बहसूमा में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म करने की वीडियो भी बनाई। मामला दो सप्ताह पुराना है। अब आरोपी युवती को बुलाने का दबाव बना कर वीडियो वायरल की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के गांव निवासी युवती से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव निवासी युवती को तीन युवक बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए। तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म करने की वीडियो भी बनाई। मामला दो सप्ताह पुराना है। अब आरोपी युवती को बुलाने का दबाव बना कर वीडियो वायरल की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
युवती के नहीं मिलने पर एक आरोपी ने युवती सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। युवती के मोबाइल पर भेज अन्य ग्रुप में भी वायरल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने परिजनों को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। वीडियो वायरल की जानकारी पर परिजनों ने थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने अनिकेत, आकाश, गुन्नु के खिलाफ संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आए। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
सामूहिक दुष्कर्म का विडियो दो सप्ताह पुराना
बहसूमा। सामूहिक दुष्कर्म का मामला दो सप्ताह पुराना बताया गया है। क्षेत्र के गांव निवासी युवती से दो सप्ताह पूर्व बहला फुसलाकर कर तीन युवकों ने गन्ने के खेत में ले जा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती ने लोक लाज व सामाजिक बदनामी की दर से यह छुपाए रखी।
लेकिन आरोपी बार-बार उसको फोन कर बुलाने की धमकी देने लगे। धमकी देने का सिलसिला कई दिन से चल रहा था। उसके नहीं मिलने पर आरोपी ने पहले युवती के ही मोबाइल पर सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो डाल दी। इस पर भी उन्हें संतोष नहीं हुआ इसके बाद अन्य ग्रुपों पर भी वीडियो वायरल कर दी। अप केवल दसवीं कक्षा तक की पढ़ी है।अभी घर पर ही घर का कामकाज देखती है।