फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against female inspector for assault, robbery and SC-ST Act

Meerut News: महिला दरोगा पर मारपीट, लूट और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज

Tue, 17 Dec 2024 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered against female inspector for assault, robbery and SC-ST Act
मेरठ। महिला दरोगा जयदेवी गंगवार पर महिला थाने में मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने आरोप लगा है। इकवारा गांव निवासी फूल कुमार की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। दरोगा पर जेब से जबरन एक हजार रुपये निकालने का भी आरोप है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव इकवारा निवासी फूल कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पत्नी ज्योति से विवाद चल रहा है। पत्नी के प्रार्थना पत्र पर उनके बीच महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलिंग चल रही थी। इसमें 15 जुलाई की तिथि नियत थी। आरोप है कि महिला दरोगा जयदेवी गंगवार ने उनकी पत्नी से मिलीभगत कर काउंसलिंग के लिए महिला थाने में बुलाया था।
विज्ञापन

काउंसलिंग की फीस के नाम पर एक हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। लात-घूसों से मारपीट की और मवाना थाने में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित को थाने से धक्के देकर भगा दिया। सिविल लाइन थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जेई ने दूसरी महिला के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। अमरोहा में विद्युत विभाग में तैनात जेई जावेद शकील खान ने दूसरी महिला के लिए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। नौचंदी पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहली गेट के सराय खैरनगर निवासी साईमा सिराज ने एसएसपी में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2016 में उसका निकाह जावेद शकील खान निवासी जैदी नगर साेसाइटी में हुआ था। जावेद शकील खान अमरोहा में विद्युत विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके पति के एक महिला से संबंध हैं।
दोनों का एक बेटा भी है। पति अधिकांश समय उसके पास ही रहता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हैं और घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता। ससुराल में ही रहते हुए उसने दो अक्तूबर को भरण-पोषण का केस दायर कर दिया था। पति को जब इस बारे में पता चला तो वह घर पर आया और उसके साथ मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने उसके दहेज का सामान भी अपने पास रख लिया। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed