{"_id":"671d73ac3dd19d3c31087e16","slug":"case-registered-against-father-for-shooting-nine-year-old-child-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123553-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नौ साल के बच्चे को गोली लगने के मामले में पिता पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नौ साल के बच्चे को गोली लगने के मामले में पिता पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दुल्हैड़ा गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान नौ साल के बालक कृष्णा को गोली लगने के मामले में पुलिस की ओर से उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रॉपर्टी डीलर अभी फरार है। पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पाई है कि गोली लाइसेंसी हथियार से चली थी या अवैध से चली थी। उपचार के बाद बालक अब अस्पताल से घर पहुंच गया है।
पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव निवासी पवन कुमार 19 अक्तूबर को अपने परिवार के साथ गोवर्धन की पूजा कर रहे थे। उनका नौ साल का बेटा कृष्णा घर में खेल रहा था। पूजा के समय अचानक गोली चलने की आवाज आई और बेटा खून से लथपथ होकर चिल्लाने लगा था। उसके घुटने से गोली पार होकर निकल गई थी। कृष्णा को लेकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे थे।
परिजनों की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। मामले की जांच करा रहे दुल्हैड़ा चौकी प्रभारी शेखर सिंह कई बार उनके घर गए। लेकिन वहां बालक के अलावा केवल महिलाएं मिलीं। परिवार का कोई भी सदस्य इस मामले में बयान देने भी पुलिस के पास नहीं पहुंचा। परिजन तथ्य छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने बालक के पिता पवन कुमार के खिलाफ लापरवाही से जान खतरे में डालने और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।