फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against accused Monish in case of fake statement of ISIS in Muzaffarnagar

आईएसआई का नाम लेकर अपने ही जाल में फंस गया मोनिश, छह घंटे की पूछताछ के बाद सामने आई ये बात

Fri, 26 Jul 2019 12:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Case registered against accused Monish in case of  fake statement of ISIS in Muzaffarnagar
पकड़ा गया युवक मोनिश - फोटो : अमर उजाला

दुबई से लौट कर आया दुहेली गांव का मोनिश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का नाम लेकर खुद ही अपने बुने जाल में फंस गया। एजेंट से लेनदेन के मामले में वह पाकिस्तान का नाम लेकर सुर्खियों में आना चाहता था, ताकि एजेंट से उसे 50 हजार रुपये वापस मिल जाए। 

विज्ञापन


एसपी सिटी और एलआईयू इंस्पेक्टर ने मोनिश से लगातार छह घंटे पूछताछ की। आईएसआई वाला बयान झूठा पाए जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मोनिश की ओर से उसे दुबई भेजने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस भी अपनी ओर से मोनिश और एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले में पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव दुहेली निवासी मोनिश पुत्र रियासत अली ने मीडिया के समक्ष आकर सनसनीखेज बयान दिया था। उसने बताया था कि 27 मई 2019 को गांव के मुकर्रम ने गादला गांव के अमजद और माजिद के सहयोग से उसे दुबई अजमान इलेक्ट्रीशियन की नौकरी के लिए भेजा था। मोनिश का कहना था कि वहां पर उसे और गोरखपुर के चार अन्य युवकों को पाकिस्तान निवासी इरफान के साथ रखा गया। इरफान उनको टॉर्चर करता था। कहता था उसे पाकिस्तान जाना है और आईएसआई के लिए काम करना है, इसके लिए दो लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिश ने बताया था कि वह जुमे के दिन नमाज पढ़ने के बहाने वहां से भाग कर अपने भाई के पास चला गया। पासपोर्ट मेरे पास था, दुबई से वह 23 जुलाई को अपने घर लौट आया। मोनिश के मीडिया को दिए गए इस बयान से पुलिस प्रशासन और एलआईयू में हड़कंप मच गया। गुरुवार को पुरकाजी थाने में एसपी सिटी सतपाल अंतिल और एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने करीब छह घंटे तक मोनिश और मुकर्रम से पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने मोनिश के बयान को झूठा बताया।

एसपी सिटी ने बताया कि गहन पूछताछ की गई। गोरखपुर के युवकों से भी फोन पर बात हुई। व्हाट्सएप और मोबाइल आदि चेक किए गए। पाकिस्तान भेजने वाला बयान झूठा है। मामला एजेंट से 50 हजार रुपये वापस लेने का है। मोनिश को दुबई नौकरी पर भेजा गया था, मगर उसे वहां पल्लेदारी का काम कराया गया, जिसे वह करना नहीं चाहता था। इसी कारण वह वापस आया और एजेंट से अपने 50 हजार रुपये वापस लेने के लिए उसने इस तरह की झूठी बयानबाजी की है। 

वहीं भ्रामक बयान देने पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, मोनिश भी मीडिया के समक्ष अपने पहले बयान से मुकर गया, उसने कहा कि उसे पाकिस्तान भेजने की धमकी दी जाती थी।

इन्होंने कहा...
मोनिश नौकरी के लिए दुबई गया था, मगर उसे निम्न स्तर का काम दिया गया, जिस कारण वह अपने घर लौट आया। एजेंट से रुपये वापस लेने को उसने ऐसा झूठा बयान दिया है। उसकी ओर से एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। झूठा बयान देकर भ्रमित करने पर पुलिस की ओर से भी मोनिश और एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। - अभिषेक यादव एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed