फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against 14 named and unknown people in Jhunjhuni conflict

Meerut News: झुनझुनी के संघर्ष में 14 नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Tue, 31 Oct 2023 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 14 named and unknown people in Jhunjhuni conflict
बहसूमा। पुलिस ने झुनझुनी गांव में बीते दो दिनों में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में सोमवार को 14 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव झुनझुनी में ग्राम समाज की भूमि के कब्जे को लेकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के बीच दो दिनों में दो बार हुए खूनी संघर्ष में 10 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए दोनों पक्षों से छह लोगों का शांति भंग में चालान किया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज भी कराया था।
विज्ञापन

उप जिला अधिकारी मवाना अखिलेश यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम को भेजकर दोनों पक्षों से ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। रविवार रात ग्राम झुनझुनी में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान बृजमोहन, देवेंद्र, मित्रसेन, ज्ञानेंद्र, उज्ज्वल, रामेंद्र, अंकित, अंशुल, संजय, सुखपाल, सोनू भाटी, सुनील, अनिकेत, संजय उर्फ संजीव व कई अज्ञात के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व मारपीट में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed