फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   case of illegal construction by Sunil Bharala, Windows opened towards government land, AC installed

सरकारी जमीन की ओर लगाए एसी व खिड़की, गनर के बाद अब लखनऊ पहुंचा भराला बंधुओं की दबंगई का मामला

Tue, 26 Nov 2019 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Nov 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
case of illegal construction by Sunil Bharala, Windows opened towards government land, AC installed
समाचार प्रकाशित होते ही हट गया एसी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के भराला बंधुओं सुनील भराला और अजय भराला द्वारा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और दबंगई दिखाने का मामला लखनऊ पहुंच गया है। बावजूद इसके जहां स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठा है। वहीं भराला बंधु और मंडी परिषद के संभागीय उपनिदेशक के बीच बयानबाजी शुरू हो चुकी है। दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


पल्लवपुरम फेस 2 में मंडी परिषद का 672 वर्ग मीटर का भूखंड है। इसी भूखंड के बराबर में एक भवन का निर्माण हो रहा है। इस भवन की खिड़कियां और एसी मंडी परिषद के खाली भूखंड की तरफ भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


यदि भविष्य में मंडी परिषद इस भूखंड पर निर्माण करता है तो इन खिड़कियों को लेकर विवाद पैदा होना स्वाभाविक है। पिछले दिनों इस भूखंड पर कब्जा आदि के प्रयास को देखते हुए मंडी परिषद द्वारा भूखंड के तीन तरफ चारदीवारी कराकर दो गेट लगाकर उन पर ताला लगा दिया गया। लेकिन इन तालों को तोड़कर गेट खोल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संभागीय उपनिदेशक पुष्पराज ने बताया कि जब इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि भाजपा नेता सुनील भराला और उनके भाई अजय भराला ने ताले तुड़वाए हैं।

इसके बाद मंडी परिषद के अधिकारी गेट बंद कर उन पर वेल्डिंग कराने पहुंचे। जिस पर उन्हें धमकाया गया। लेकिन कर्मचारी गेट पर वेल्डिंग कराकर ही लौटे। इस मामले में पुष्पराज सिंह ने जिलाधिकारी, एसएसपी और एमडीए वीसी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस-प्रशासन पूरे मामले पर चुप्पी साध कर बैठ गया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: गनर मिला भाजपा नेता को, साथ रखता है छोटा भाई, रुतबा दिखाने को सुरक्षा से खिलवाड़

समाचार प्रकाशित होते ही हट गया एसी 
वहीं पुष्पराज सिंह के शिकायती पत्र पर अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद मंडी परिषद के भूखंड की तरफ जो एसी लगाया गया था, वह हटा दिया गया और उस जगह को भी ईंटों से भरकर पूरी दीवार पर पेंट करा दिया गया है।

एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप 
पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील भराला के छोटे भाई और भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भराला ने संभागीय उपनिदेशक पुष्पराज सिंह पर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि किसानाें का मंडी में शोषण हो रहा है। जिसे लेकर उनके द्वारा मंडी निदेशक से पुष्पराज सिंह की शिकायत की गई थी। क्योंकि पुष्पराज सिंह के इशारे पर मंडी समिति के अधिकारी व कर्मचारी किसानों से मोटी अवैध वसूली कर रहे हैं। इसी से रंजिश रखते हुए उन्होंने उनके खिलाफ षड्यंत्र किया है।

वहीं, दूसरी तरफ पुष्पराज सिंह ने बताया कि भराला बंधु मंडी परिषद के खाली भूखंड पर निजी पार्क बनाना चाहते थे। यही नहीं, उन्होंने गेट का ताला तोड़कर अपने होर्डिंग आदि भी उसके अंदर रख दिए थे।
जबकि यह सरकारी जमीन है तो इस पर किसी का भी कब्जा कैसे होने दिया जा सकता है। लेकिन जब मंडी परिषद के अधिकारी गेट पर वेल्डिंग कराने पर पहुंचे तो इन लोगों ने उन्हें धमकाया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। जिस कारण उन्होंने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखा। 

अंदरूनी राजनीति भी गहराई
इस प्रकरण में अब भाजपा की अंदरूनी राजनीति भी गहरा गई है। भाजपा के ही कुछ लोगों ने पूरे प्रकरण को लखनऊ में पार्टी के आला नेताओं तक पहुंचा दिया है। जहां से इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही पुलिस-प्रशासन से भी पूरे मामले पर गोपनीय रिपोर्ट तलब की गई है।

आरोप बेबुनियाद
मेरे या मेरी पत्नी बच्चों के नाम पर कोई भूखंड या आवास मेरठ में नहीं है। मेरा आवास सिर्फ भराला गांव में है इसलिए सारे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। -पं. सुनील भराला, अध्यक्ष, उप्र श्रम कल्याण बोर्ड

खुन्नस में दे रहे बयान
हमारा इस मामले से कोई मतलब नहीं है और न ही निर्माणाधीन भवन हमारा है। पुष्पराज किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे थे। जिसका उन्होंने किसान मोर्चा का नेता होने के नाते विरोध किया था। इसी कारण वह खुन्नस में उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं। - अजय भराला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा

निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई
कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से एक शिकायत आई थी। जिसमें भाजपा नेता सुनील भराला और अजय भराला पर सरकारी जमीन की चारदीवारी तोड़ने का आरोप लगाया है। निष्पक्ष जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -अजय साहनी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed