फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   case of culpable homicide registered

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Wed, 20 Nov 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
case of culpable homicide registered
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

किठौर। थाना क्षेत्र के गांव महलवाला में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट में मृतक वृद्ध के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि सोमवार को ग्राम महलवाला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान करन त्यागी (60) की मौत हो गई थी। मारपीट और मौत की सूचना पाकर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इस मामले में मृतक के पुत्र धर्मेंद्र ने गांव महलवाला निवासी राहुल त्यागी पुत्र जगदीश, तपराज पुत्र डालचंद तथा सचिन पुत्र तपराज के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर मंगलवार को मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed