फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case has been registered against two youths in religion change case at Muzaffarnagar

यूपी: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Mon, 30 Nov 2020 09:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Nov 2020 09:23 PM IST
सार

  • धर्मांतरण कानून के तहत मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ पहला मामला
  •  उत्तराखंड के भगवानपुर क्षेत्र के निवासी हैं नामजद दोनों आरोपी

विज्ञापन
Case has been registered against two youths in religion change case at Muzaffarnagar
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लागू होने के बाद थाना मंसूरपुर में जिले का पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें भगवानपुर हरिद्वार निवासी नदीम और सलमान पर विवाहिता को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर निवासी एक युवक ने बताया कि वह हरिद्वार (उत्तराखंड) जिले के भगवानपुर क्षेत्र में एक फैक्टरी में ठेकेदार के रूप में काम करता था और परिवार के साथ भगवानपुर में ही रह रहा था। उसके पास नदीम मजदूरी करता था और काम के सिलसिले में नदीम का घर पर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान नदीम और उसका साथी सलमान ठेकेदार की पत्नी को शादी का झांसा देकर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे। पत्नी के जानकारी देने पर ठेकेदार परिवार को मुजफ्फरनगर स्थित अपने गांव ले आया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसे व उसकी पत्नी को धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: दूसरी शादी करने से रोका तो पत्नी को दी खौफनाक मौत, दो साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की तलाश में टीम भगवानपुर भेजी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed