मेरठ में फिर एक युवती को किया अगवा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी अमान को भेजा जेल
मेरठ के शास्त्री नगर में छात्रा के अपहरण और धर्मांतरण का मामला ठंडा नहीं हुआ कि शताब्दीनगर की एक और युवती को अगवा कर लिया गया। इस मामले में दूसरे समुदाय के तीन लोगों पर परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के लोगों में रोष है।
पुलिस के अनुसार शताब्दी नगर में घर में दो बहनें अकेली थीं। आरोप है कि काशी गांव निवासी उमर शताब्दी नगर में पहुंचा। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। आरोप है कि उमर ने जबरन घर से एक युवती को उठाकर कार में ले गया है। छोटी बहन ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया।
उन्होंने पहले बेटी को काफी तलाशा और फिर जानकारी परतापुर थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर उमर और उसके पिता कमर अहमद और मां नुसरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवती को बरामद करने के लिए दो टीम लगी हुई है।
सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि युवती की बरामदगी के लिए पुलिस ने कई जगह पर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। लेकिन अभी युवती का कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही युवती को बरामद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: विकास जैन का शातिर दिमाग, जीएसटी बिलों में किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा, सच्चाई जान अफसर भी हैरान, तस्वीरें
युवती से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी दी
गंगा प्लाजा में नौकरी करने वाली युवती से छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि प्लाजा में एक मोबाइल शॉप के दो दुकानदार छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। युवती ने लालकुर्ती थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि प्लाजा में दो व्यापारियों के बीच विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष ने सदर थाने में केस दर्ज कराया था। इसी विवाद के चलते लालकुर्ती थाने में यह तहरीर दी गई है।
छात्रा को अगवा करने वाले आरोपी अमान को जेल भेजा
शास्त्रीनगर में छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपी अमान को गुरुवार को नौचंदी पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी छात्रा का धर्मांतरण कराने के लिए दिल्ली ले गया था। इससे पहले आरोपी अपना मकसद पूरा करता की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी निशानदेही पर छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने भी हंगामा किया था। गुरुवार को नौचंदी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/