{"_id":"5fbfd5ca6218f6410c172dab","slug":"case-has-been-registered-against-the-bjp-leader-for-firing-case-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, शस्त्र लाइसेंस भी होगा निरस्त, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, शस्त्र लाइसेंस भी होगा निरस्त, ये है मामला
Thu, 26 Nov 2020 09:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में दीपावली के अवसर पर भाजपा नेता की फायरिंग करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में भाजपा नेता का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता की 15 नवंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वह छत पर खड़े अपने लाइसेंसी शस्त्र से फायरिंग करते दिख रहे थे। दीपावली के अवसर पर फायरिंग करने वाली भाजपा नेता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मामला लखनऊ तक पहुंच गया था। जिसके चलते अधिकारी उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: चलती बस में खौफनाक वारदात, कूदकर भागे बदमाश, यात्रियों में फैली दहशत, तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं मामला चर्चाओं में आया तो पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर भाजपा नेता नितिन गुप्ता के खिलाफ हर्ष फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि वीडियो वायरल होने के दिन ही नितिन गुप्ता ने एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर सफाई दी थी यह वीडियो पांच साल पुरानी है। जिसका दीपावली से कोई ताल्लुक नहीं है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले को लेकर रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी, साथ ही लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/