फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed in Akkhpur conflict, report on 11

अक्खेपुर में हुए संघर्ष में मुकदमा दर्ज, 11 पर रिपोर्ट

Sun, 30 May 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed in Akkhpur conflict, report on 11
अक्खेपुर में हुए संघर्ष में मुकदमा दर्ज, 11 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

सरधना। अक्खेपुर गांव में संजय पुत्र करण सिंह और भगत सिंह पक्ष के बीच जमीन के विवाद में शुक्रवार को संघर्ष हो गया था। इस संघर्ष में संजय के पैर में गोली लगी थी। वहीं, दोनों पक्षों से चार लोग संघर्ष में घायल हो गए थे। शनिवार को दिनभर दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास होते रहे, लेकिन शाम को दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर लिया।

शुक्रवार को अक्खेपुर में हुए संघर्ष में भगत के दो बेटे आदित्य व यशपाल तथा दूसरे पक्ष से मनोज व संजय पुत्र करण सिंह घायल हो गए थे। संजय के पैर में गोली लगी और मनोज को भी छर्रे लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। शनिवार को दिनभर दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चलते रहे, लेकिन शाम को दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रेखा पत्नी यशपाल की तहरीर पर संजय, मनोज, राजेश, करण, शिवकुमार, अशोक, व एक अज्ञात तथा दूसरे पक्ष से अशोक की तहरीर पर प्रेम, यशपाल, शिवाकांत, चार्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed