{"_id":"607751cb8ebc3ec79d12e645","slug":"case-filed-against-six-for-violation-of-corona-guideline-laward-news-mrt5345093175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कई के खिलाफ मुकदमा
हस्तिनापुर। आंबेडकर जयंती पर बुधवार को क्षेत्र के गांव कुंहेडा में बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने पर पुलिस ने छह लोगों पर नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन का का उल्लंघन करने में मुकदमा दर्ज किया है।
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने पर जिले में रात्रि कर्फ्यू के आदेश हैं। सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव कुंहेडा में बिना अनुमति के शोभायात्रा निकाली गई। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर भीड़ एकत्र की गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था।
इसके चलते कुंहेडा निवासी अरुण पुत्र महिपाल, दिनेश पुत्र भान सिंह, अर्जुन पुत्र मामचंद, अंकुर पुत्र सोनू, वीरपाल पुत्र रामस्वरूप, व नरेंद्र समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि एक स्थान पर पांच से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं। मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।