फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against Sachin Sirohi for reciting Hanuman Chalisa in front of a religious place

Meerut News: धार्मिक स्थल के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने पर सचिन सिरोही पर केस दर्ज

Wed, 26 Mar 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Sachin Sirohi for reciting Hanuman Chalisa in front of a religious place
मेरठ। कैंट स्टेशन के परिसर में स्थित धार्मिक स्थल के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने के मामले में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही और एक अज्ञात के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया गया है। महिला दरोगा निर्मल सती की ओर से रिपोर्ट कराई गई है। इस मामले में कुछ लोग मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सचिन सिरोही और उनके समर्थकों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के सदनपुरी में रहने वाले तस्कीन सलमानी कुछ लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। सलमानी ने बताया कि वह लोग धर्मस्थल की देखभाल करते हैं। गत 22 मार्च को सचिन सिरोही निवासी मानसरोवर कॉलोनी व दीपक बिधूड़ी अपने साथ करीब 25 युवक लेकर आए। आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ नारेबाजी की। इमाम मोहम्मद जहांगीर सहित अन्य पहुंचे। जीआरपी और थाना पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि सचिन व उनके साथियों ने धर्मस्थल पर बने शौचालय को तोड़ दिया। पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। बाद में कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और उन्होंने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

तस्कीन का आरोप है कि 24 मार्च को साजिश के तहत सचिन सिरोही, दीपक विधूड़ी सहित अन्य ने धर्मस्थल पर पहुंचकर नारेबाजी की और गेट के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, सदर बाजार पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- वर्जन --
एक विवि में खुले मैदान में नमाज पढ़ी गई और पुलिस ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। अब इस मामले में सदर बाजार पुलिस ने बिना जांच किए दूसरे पक्ष के दबाव में आकर केस दर्ज कर लिया है। इसके पीछे दूसरे पक्ष के लोगों की साजिश है ताकि अवैध रूप से बनाए गए धर्मस्थल को बचाया जा सके। पुलिस-प्रशासन के रवैये की शिकायत मुख्यमंत्री से मिलकर की जाएगी। वह मुकदमे से डरने वाले नहीं है। - सचिन सिरोही, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed