फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against independent candidate for taking out road show without permission

Meerut News: बिना अनुमति रोड शो निकाले जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज

Wed, 10 May 2023 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 10 May 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against independent candidate for taking out road show without permission
मवाना। बिना अनुमति रोड शो निकाले जाने पर पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी का रोड शो रुकवाया तथा मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दरोगा विकास शर्मा ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार को सूचना मिली कि पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुनीत उर्फ कोकी पुत्र विजयपाल निवासी मोहल्ला तिहाई व 50-55 उसके समर्थक नाम पता अज्ञात रोड शो बिना किसी अनुमति के निकाल रहे हैं। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तथा उनके द्वारा वीडियोग्राफी की गई। जो चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। पुलिस ने रोड शो को वहीं बंद करा दिया तथा प्रत्याशी को थाने ले गए। जिसको बाद में छोड़ दिया गया।

वहीं कुछ और प्रत्याशियों ने भी बिना अनुमति रोड शो निकाला। इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों ने भी रोड शो निकाला है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है और तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। दरोगा भीमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नगर पालिका के अध्यक्ष पद के एआईएमआईएम के प्रत्याशी मोहम्मद शाबिर सैफी व 70 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति के रोड शो निकालने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed