{"_id":"6118f6c58ebc3e593b0e3580","slug":"case-filed-against-eight-including-husband-after-in-laws-murder-the-married-woman-for-dowrry-in-meeru","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : किठौर में दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, पति सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : किठौर में दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, पति सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 15 Aug 2021 04:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Aug 2021 04:43 PM IST
सार
बहन की हत्या कर शव जलाने के आरोप में मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala, meerut
विस्तार
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक विवाहिता की दहेज की मांग पूरी न होने के कारण हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को जला दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
मुरादनगर के मीरापुर क्षेत्र की रहने वाली शबिस्ता पु़त्री बाबर का निकाह साल 2018 में मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र निवासी शहजाद से था। पीड़िता के भाई ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि निकाह के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले दहेज और पैसों के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। कई बार समझौते के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
रविवार को ससुराल वालों ने उसकी बहन बहन की हत्या कर शव को जला दिया। इसके बाद ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग गए।
वहीं घटना के बाद मृतका के भाई ने मृतका के पति शहजाद, देवर सरताज व सफात, दौरानी रिहाना तथा पहली पत्नी के बच्चे पुत्री तबस्सुम, बेटा शुभान, सास रहमत और बहन नूरजहां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन