फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against 67 including 17 named in scuffle with police

Meerut News: पुलिस से हाथापाई में 17 नामजद समेत 67 पर मुकदमा

Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 67 including 17 named in scuffle with police
दौराला। हस्तिनापुर में दोहरे हत्याकांड के मामले में नगली आजड़ निवासी हत्यारोपी को पकड़ने के दौरान दौराला पुलिस के साथ अभद्रता व हाथापाई के मामले में थाना पुलिस ने 17 नामजद समेत 67 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

17 जुलाई को हस्तिनापुर के पाली गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र और अरविंद की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में प्रियांशु, दीपांशु, प्रिंस और कोसिंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नगली आजड़ निवासी ओमेंद्र उर्फ सोमेंद्र फरार चल रहा था। बुधवार को हस्तिनापुर थाने में तैनात एसआई चंद्रकिशोर, अनिल सिंह और सकौती चौकी इंचार्ज योगेश गिरी, कांस्टेबल संजीव, अश्वनी ने आरोपी सोमेंद्र उर्फ ओमेंद्र को नगली आजड़ से उसके घर से पकड़ लिया था। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ अभद्रता व हाथापाई का प्रयास करते हुए हत्यारोपी को छुड़ाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

पुलिस किसी तरह आरोपी को पकड़कर दौराला थाने ले आई थी जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने पर ही धरना शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि पुलिस आरेापी का फर्जी एनकाउंटर कर देगी। इस मामले में बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने जॉनी, राहुल, सतवीर,राजू, जोगिंदर, किरण, सचिन गुर्जर, शेखर, अंकित, पूर्व प्रधान रविंद्र, पूर्व प्रधान धनपाल, सोमेंद्र उर्फ ओमेंद्र, जसवीर, मोनू, सोनू और नारायण सिंह के अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed