फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against 24 people including four named accused in Lohia Nagar firing case

लोहिया नगर फायरिंग के मामले में चार नामजद सहित 24 के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 21 Aug 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 24 people including four named accused in Lohia Nagar firing case
मेरठ। जाकिर कॉलोनी में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी कार को हटाने को लेकर सलमान की आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने पीड़ित सलमान की तहरीर पर चार नामजद सहित 24 के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी शरीफ ने मंगलवार रात थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया था कि उनका बेटा सलमान हापुड़ रोड पर एक रिश्तेदार के वालिमे में गया था। रात को सलमान अपनी पत्नी व भाभी को घर छोड़ने के लिए आया था। सलमान ने पड़ोसी के मकान के सामने कर खड़ी कार दी थी। घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर पड़ोसी ने आपत्ति जताई थी। आरोप है कि आरोपी शोएब, अयान, सोएब व सलीम ने सलमान के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट की सूचना पर सलमान पक्ष के लोग भी आ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हो गई थी। हमले में सलमान चोट लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर 24 के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed