फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case field against farmer for burning stubble

पराली जलाने पर किसान पर मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Nov 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Case field against farmer for burning stubble
पराली जलाने पर किसान पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव कुन्हेडा निवासी एक किसान पर लेखपाल ने पराली जलाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है।
शुक्रवार देर रात मवाना तहसील के क्षेत्रीय लेखपाल प्रवीण कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम कुन्हेडा के जंगल में भ्रमण पर थे। उन्हें शाम करीब पांच बजे मुख्तियार सिंह पुत्र अमर सिंह व अन्य कई किसानों को खेतों में पराली जलाते देखा। इन किसानों को उन्होंने मौके पर जाकर पराली न जलाने की हिदायत दी और कहा कि पराली जलाना गंभीर अपराध है। परंतु किसानों ने उनकी बातों को अनसुना कर पराली के अवशेषों को खेत में ही जला दिया। पराली जलाने वाले किसानों में मुख्तियार सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी कुन्हेडा को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है।

पांच हजार रुपये तक लग सकता है जुर्माना
तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जो किसान खेतों में फसल अवशेष जलाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। उसके बाद भी अगर अवशेष जलाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्थिति में खेतों में फसलों के अवशेष नहीं जलाने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed