{"_id":"644c30b8fe004ff3cd0a2904","slug":"case-against-organizers-including-bsp-and-rld-candidates-kithor-news-c-14-1-205530-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बसपा और रालोद प्रत्याशी समेत आयोजकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बसपा और रालोद प्रत्याशी समेत आयोजकों पर मुकदमा
Sat, 29 Apr 2023 06:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 06:35 AM IST
सार
चुनाव चिन्ह मिलते ही बसपा और रालोद प्रत्याशी द्वारा रैली निकालने के मामले में आयोजकों पर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। किठौर में यह कार्यवाही हुई है
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेरठ में किठौर नगर पंचायत चुनाव में सिंबल मिलते ही बसपा प्रत्याशी नाविदा चौहान और रालोद प्रत्याशी रिहान के समर्थकों को रैली निकालनी महंगी पड़ी। शुक्रवार शाम बसपा प्रत्याशी की रैली के दौरान मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। देर शाम पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने पर रालोद व बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ किठौर रूपाली राय ने बताया कि शुक्रवार शाम कस्बे में मेरठ-गढ़ मार्ग पर बिना अनुमति बसपा प्रत्याशी नाविदा चौहान के समर्थकों ने चुनाव चिह्न मिलने के बाद रैली निकाली। जिससे मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम लग गया था।
पुलिस ने जाम खुलवाया और रैली निकाल रहे लोगों को वहां से भगाया। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार शाम को ही रालोद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिहाना के समर्थकों ने कस्बा में जगह-जगह सभाएं की तथा रैली निकाली। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से रालोद के समर्थकों को खदेड़ा। वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी के पति सलमान मुनकाद का कहना है कि रैली नहीं, लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे। वहीं, रालोद प्रत्याशी के पति मतलूब गौड़ से संपर्क नहीं हो सका।
सीओ किठौर रूपाली राय का कहना है कि बसपा के सलमान, फुरकान, मुनकाद, इमरान सहित 30 नामजद व 250 अज्ञात और रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, गौरव, विनोद सहित 15 नामजद समेत 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।