{"_id":"60f9d1228ebc3e582c5aed9c","slug":"case-against-innocent-murderer-father-meerut-news-mrt5485765135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के हत्यारे पिता के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के हत्यारे पिता के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
मासूम के हत्यारे पिता के खिलाफ मुकदमा
- घायल आरोपी की हालत बनी हुई है गंभीर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डिप्रेशन के चलते बेटी की हत्या करने वाले पिता के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घायल आरोपी की हालत भी चिंताजनक बनी है। उधर, हमले में घायल महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गली नंबर पांच निवासी जुनैद ने बकरीद के दिन विवाद में पहले अपनी पत्नी रेशमा को चाकू मारकर घायल किया और फिर सात साल की मासूम पर चाकू से हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया था। बाद में उसने खुद को भी पेट में चाकू मार लहूलुहान कर लिया था। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जुनैद को वेंटीलेटर पर रखा गया। बृहस्पतिवार को लिसाड़ीगेट थाने में जुनैद के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है, फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन है और वेंटीलेटर पर है। उसकी पत्नी रेशमा को सेहत में सुधार को देखते हुए छुट्टी दे दी गई। बच्ची की मौत के बाद से रेशमा सदमे में है।
सोना ले जाने वाले के करीब पहुंची पुलिस
मेरठ। ब्रह्मपुरी निवासी सराफ ऋषभ जैन की कोतवाली थाना क्षेत्र की भगत सिंह मार्केट में दुकान है। सोमवार को उनका एक कारीगर राकेश 270 ग्राम सोना सप्लाई के लिए लेकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। ऋषभ जैन ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन निकाल ली है। पहले लोकेशन आगरा में मिलने की बात सामने आई थी। अब लोकेशन गाजियाबाद में मिल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। ब्यूरो