फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   careful : Online gangster sitting in naxalite areas

सावधान : नक्सली इलाकों में बैठे ऑनलाइन ठगी के सरगना

Wed, 28 Jun 2017 12:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 28 Jun 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
careful : Online gangster sitting in naxalite areas
ऑनलाइन ठगी के सरगना

वेस्ट यूपी में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ऑनलाइन ठगी के अधिकांश सरगना नक्सली इलाकों में बैठे हैं। जहां से उनका बड़ा नेटवर्क चलता है। मेरठ में करीब 225 ऐसी शिकायत आना बताया गया है, जिसमें नक्सली इलाकों से कॉल आई है। जहां से पैसा वापस आना संभव नहीं है। 

विज्ञापन


साइबर सेल में ऑनलाइन ठगी की रोजाना औसतन चार से पांच शिकायत आती हैं। फोन पर कॉल करके एटीएम नंबर या फिर अकाउंट की जानकारी लेकर पैसा निकाल लेते है। जिसमें अधिकांश लोगों के पैसे वापस नहीं आते। साइबर सेल में आने वाली शिकायतों की बारीकी से जांच कराई गई। जिसमें खुलासा हुआ कि अब नक्सली इलाके से अधिकांश कॉल आती और वहां से बैठे लोग अकाउंट से पैसा ट्रांसफर कर लेते है।

विज्ञापन

careful : Online gangster sitting in naxalite areas
ऑनलाइन ठगी के कई मामले आये सामने

पुलिस ने बताया कि मेरठ में 225 ऐसे लोगों से ठगी हुई है, जिनसे नक्सली इलाकों छत्तीसगढ़, झारखंड समेत कई इलाकों से कॉल आई। पैसा ठगा गया और फिर वापस तक नहीं हुआ। साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि नक्सली इलाकों में ऐसे सरगनाओं ने बड़ा नेटवर्क फैलाया हुआ है। वहां पर पैसा जाने के बाद वापस नहीं आता। ट्रांजैक्शन होते ही पीड़ित शिकायत करे दें तो पैसा दूसरी जगह ट्रांसफर होने से रुक जाता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed