फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car went out of control and overturned on the highway, youth injured

Meerut News: हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, युवक जख्मी

Wed, 03 Jul 2024 03:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Car went out of control and overturned on the highway, youth injured
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे-58 पर मंगलवार रात एक युवक की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार ने कई पलटे खाए और कार सवार युवक चोट लगने से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रोहटा रोड निवासी एक युवक मंगलवार रात कार से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच शोभापुर फ्लाईओवर से पहले कार के आगे अचानक से एक लाावारिश पशु आ गया। आवारा पशु को बचाने के चक्कर में युवक ने ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद युवक का कार से नियंत्रण खो गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार ने हाइवे पर कई पलटियां खाईं।
विज्ञापन

हादसा इतना जबरदस्त था की डिवाइडर से टकराने के बाद कार का एयरबैग खुल गया। वहीं कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर राहगीर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने किसी तरह घायल युवक को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त कार को हाईवे किनारे खड़ा करवाया और जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed