फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car-riding youths scuffle with police in Mandali

Meerut News: मंडाली में कार सवार युवकों ने पुलिस से की हाथापाई

Sat, 26 Oct 2024 04:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Car-riding youths scuffle with police in Mandali
मुंडाली। मेघराजपुर-रछौती मार्ग पर गश्त कर रही मुंडाली थाना पुलिस के साथ वेगनआर कार सवार तीन युवकों ने चेकिंग का विरोध करते हुए हाथापाई कर दी। अन्य पुलिसकर्मियो ने ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया और गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

एसओ मुंडाली प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात थाना मुंडाली पुलिस मेघराजपुर-रछौती मार्ग पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने देखा कि रास्ते में एक वेगनआर कार सड़क के बीचोबीच खड़ी है, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। पुलिस कार मलिक को आसपास खोज रही थी कि तभी दूसरी वेगनआर कार वहां आकर रुकी, उसमें तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन

पुलिस ने जब कार की चेकिंग के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि दूसरी कार भी उनकी है। युवकों कार की चेकिंग का विरोध किया। इसके बाद युवको ने प्रक्षिशु दरोगा आशीष सिसोदिया, कांस्टेबल उपेंद्र आदि के साथ गाली गलौज की, सरकारी कार्य में बाधा डाली तथा हाथापाई करते हुए प्रशिक्षु दरोगा पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा अर्पित गौतम, कांस्टेबल रवि सिरोही व अन्य लोगों ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सोनू उर्फ संदीप पुत्र सुरेश कुमार, रविंद्र पुत्र मंजू निवासी हसनपुर कलां थाना किठौर तथा प्रमोद पुत्र सोराज शर्मा निवासी जिसोरा थाना मुंडाली बताया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed