फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car riders tampered with Haryana legislator, ruckus

हरियाणा की इस महिला विधायक से कार सवारों ने की अभद्रता, गनर देख उड़ गए होश

Tue, 04 Jul 2017 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Tue, 04 Jul 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Car riders tampered with Haryana legislator, ruckus
पानीपत शहर (हरियाणा) से विधायक रोहिता रेवड़ी

शिवचौक के पास कार सवार तीन लोगों ने पानीपत शहर (हरियाणा) से विधायक रोहिता रेवड़ी की कार रुकवाकर उनके साथ अभद्रता की। उनके साथ उनके गनर को देख आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी शामली भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगी है।

विज्ञापन


रोहिता रेवड़ी सोमवार रात करीब 10:40 बजे कार से अपने दो बेटों और गनर के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मुजफ्फरनगर जा रही थी। बताया जा रहा है कि शामली में शिवचौक के पास पीछे से आई आईटेन कार में सवार तीन लोगों ने उनकी कार रुकवा ली और गाली गलौच करते हुए उनके साथ अभद्रता करने लगे। इसी बीच कार से उनका गनर उतरा तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शामली पुलिस और एसपी शामली डॉक्टर अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में चेकिंग भी कराई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपियों में एक नाम मतलूब बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि विधायक के साथ अभद्रता की सूचना मिली थी, आरोपियों की तलाश कराई गई। घटना के बाद महिला विधायक अपने समर्थकों के साथ चली गई।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed