फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car riders dragged the toll collector from the booth and beat him up.

Meerut News: कार सवारों ने बूथ से घसीटकर टोल कलेक्टर को पीटा

Fri, 20 Dec 2024 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Car riders dragged the toll collector from the booth and beat him up.
मोदीपुरम (मेरठ)। दिल्ली- हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार देर रात दो कार सवार युवकों ने टोल मांगने पर टोल कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। टोल बूथ से बाहर खींचकर टोल कलेक्टर संजीव को पीटा और उसके चेहरे और सीने पर पैर रख दिए। मारपीट करने के बाद आरोपी टोल का बूम तोड़कर मुजफ्फरनगर की ओर भाग गए। गाड़ी पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगा था। घटना की सूचना पर थाना दौराला पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

टोल प्लाजा मैनेजर अनुज सोम ने बताया कि बृहस्पतिवार को सरसवा गांव निवासी संजीव की ड्यूटी टोल पर लगी थी। मेरठ की ओर से आ रही दो कारें बगैर टोल दिए वहां से गुजरने लगीं। संजीव ने जब टोल मांगा तो कार में सवार युवकों ने संजीव के साथ गालीगलौज की। उन्होंने खुद को दौराला का निवासी बताया। इस पर संजीव ने कहा कि तुम दौराला के नहीं हो, इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच टोल कलेक्टर ने दोनों गाड़ी निकाल दीं। करीब 10 मिनट बाद ही कार सवार युवक व अन्य लोग फिर से तीन-चार गाड़ियों और 8-10 बाइक पर पहुंचे। वे अंदर टोल बूथ में घुस गए। घुसते ही संजीव के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे घसीटकर 10 मीटर तक बाहर ले गए। आरोपियों ने उसके चेहरे और सीने पर पैर रख दिए और मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट होते देख टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। आरोपी मारपीट करने के बाद टोल का बूम तोड़कर मुजफ्फरनगर की ओर भाग गए। भागते समय लाइसेंसी पिस्टल से मारने की धमकी भी दी गई। कर्मचारियों की सूचना पर थाना दौराला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। कुछ देर बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमजीत मेरा नाम है, धंजू मेरा गांव है, ऐसे ही मारते हैं हम

कार सवारों ने टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया। मामूली सी कहासुनी के बाद पहुंचे कार सवारों ने जमकर मारपीट की। जाते हुए एक युवक ने कहा-भारतीय किसान यूनियन का नेता हूं परमजीत मेरा नाम है धंजू मेरा गांव है। अगर मेरी गाड़ी रोकी गई तो ऐसा ही हाल कर दूंगा। टोल मैनेजर अनुज सोम ने थाना पुलिस को फोन किया। इससे पहले ही सभी आरोपी भाग गए। दौराला पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही दबिश देकर आरोपी धंजू गांव निवासी परमजीत और दैदवा गांव निवासी पीयूष को एक ढाबे से खाना खाते हुए गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

----
कार सवारों ने टोल प्लाजा पर कर्मचारी के साथ मारपीट की है। इसकी वीडियो क्लिप देखकर आरोपियो को पहचान लिया है। दो मुख्य आरोपी परमजीत निवासी धंजू और पीयूष निवासी दैदवा को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed