फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car overturned uncontrollably, woman killed, six injured

अनियंत्रित होकर कार पलटी, महिला की मौत, छह घायल

Mon, 22 Nov 2021 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Car overturned uncontrollably, woman killed, six injured
अनियंत्रित होकर कार पलटी, महिला की मौत, छह घायल
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग पर बढ़ला डेयरी के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई। कार सवार दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें से एक महिला की मेडिकल कालेज में मौत हो गई।

गांव गोविंदपुर निवासी कार चालक संजीव और उसकी पत्नी सीमा, मोनू पुत्र जयपाल, शिवम पुत्र बबलू, गुड्डी व माछरा निवासी कपिल पुत्र राजेश बोलेरोे कार से परीक्षितगढ़ के बाजार में सामान खरीदने आए थे। गांव लौटते समय परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग पर बढ़ला डेयरी के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और खेत में पलट गई। कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर उस और दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार सवार घायलों को निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल रेफर कर दिया। मेडिकल में सीमा (45) की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed