फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car occupant raised an alarm about an abduction; police chased the vehicle for two kilometers and apprehended the suspect.

Meerut News: कार सवार ने अपहरण का मचाया शोर, पुलिस ने दो किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

Fri, 03 Jul 2026 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Car occupant raised an alarm about an abduction; police chased the vehicle for two kilometers and apprehended the suspect.
- पुलिस जांच में मामला रुपये के लेनदेन का निकला, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। खिर्वा रोड पर शुक्रवार रात कार सवार लिसाड़ी गेट निवासी मजदूर फरहाज ने खुद के अपहरण का शोर मचा दिया। पुलिस को पीछा करता देखा नंगला ताशी निवासी नैतिक पूनिया कार लेकर भागने लगा। दो किलोमीटर जाकर पुलिस ने हरिनगर कॉलोनी के पास कार को घेर लिया। जांच में मामला रुपये के लेन देन को निकला।
सरधना रोड स्थित नंगला ताशी निवासी नैतिक ने पुलिस को बताया कि उसकी कार में कुछ दिक्कत आ गई थी। वह बेगमपुल पर कार ठीक कराने के लिए मिस्त्री के पास गया था। काम के बाद मिस्त्री ने ऑन लाइन के बजाए नकद रुपये मांगे। उसने एटीएम से रुपये निकालकर देने की बात कही तो मिस्त्री ने अपने कर्मचारी फरहाज को साथ भेज दिया था। कई जगह एटीएम में धनराशि नहीं मिली। वह उसे लेकर कंकरखेड़ा शिव चौक पर पहुंचा। यहां फरहाज ने चलती कार की खिड़की खोलकर अपहरण का शोर मचा दिया था।
विज्ञापन

शोर सुनकर गश्त कर रही पुलिस ने कार का पीछा किया तो नैतिक ने कार तेज रफ्तार में दौड़ा दी। इसके चलते सड़क पर भगदड़ मच गई। पैदल जा रहे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने दो किलोमीटर पीछा कर कार सवार दोनों को पकड़ लिया। जांच के बाद पुलिस ने कार चालक नैतिक को छोड़ दिया। अपहरण की शोकर मचाने वाले फरहाज के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामला पैसे के लेनदेन का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed