फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   car ki takkar se yuvak ghaayal

कार की टक्कर से युवक घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा कर कई वाहन तोडे़  

Wed, 29 Nov 2017 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Nov 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
car ki takkar se yuvak ghaayal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिवाया गांव में सड़क पार कर रहे एक युवक को मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। गाड़ी चालक युवक को घसीटकर अपने साथ उठाकर ले गए। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की। जब ग्रामीणों को पता चला कि कार सवारों ने युवक  को सुभारती में भर्ती कराया है, तब जाकर उन्होंने जाम खोला।
विज्ञापन


सिवाया गांव बोबी (30) पुत्र धर्मपाल मंगलवार की देर शाम हाइवे पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति व लापरवाही के साथ एक कार चालक आ रहा था। गाड़ी चालक ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक कार के बोनट पर गिरा। घायल को कार चालक लेकर चले गये। ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों ने गांव के बाहर हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसओ दौराला धर्मेन्द्र सिंह से भी ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने कुछ वाहनो में तोड़फोड़ भी कर दी। मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही एंबुलेंस भी काफी देर फंसी रही। पुलिस ने निकलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए और निकलने नहीं दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे दूसरे मार्ग से सुरक्षित निकाला। इसके अलावा एक अन्य एंबूलेंस भी फंसी पुलिस ने उसे भी दूसरे रास्ते से निकाला। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी कर दी। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को बोबी के सुभारती में होने का पता चला।
विज्ञापन


टोल कंपनी पर लगाया आरोप
ग्रामीणों ने जाम के दौरान आरोप लगाया कि टोल कंपनी ने अवैध कट खोल रखे हैं। स्ट्रीट लाइटें हाइवे पर खराब पड़ी हैं। टोल शुल्क तो लिया जा रहा है, लेकिन सुविधा नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष कंपनी के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कट बंद न होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगा भयंकर जाम
भराला झाल पर भयंकर जाम लग गया। जाम लगने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस जाम में शादी समारोह में जा रहे लोग भी फंस गये। कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। जाम थोड़ी ही देर में इतना लंबा लग गया कि यात्रियों की हालत खराब हो गई। कुछ यात्री पैदल निकले तो कुछ को गांव की गलियों से होकर निकलना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed