{"_id":"5d8bcefd8ebc3e93da7880e2","slug":"car-falls-in-gangahar-driver-injured-kithor-news-mrt4452702105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में गिरी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में गिरी कार, चालक घायल
विज्ञापन
- महलवाला गांव से गंगनहर पटरी के रास्ते किठौर आ रहा था चालक
- पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार निकलवाई
किठौर। महलवाला से शाहजहांपुर नहर पटरी के रास्ते किठौर लौट रहे युवक की कार गंगनहर में गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। बुधवार सुबह सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगवाकर कार निकलवाई।
किठौर निवासी रामकिशन बंसल ने बताया की उसका मेरठ-गढ़ रोड पर भारत धर्म कांटा है। वह मंगलवार शाम करीब सात बजे अपनी कार से नौकर को छोड़ने महलवाला गांव गया था। वहां से नहर पटरी मार्ग से किठौर लौट रहा था। ईसापुर गांव की पुलिया के पास सामने एक वाहन और एक नील गाय आ गई। उन्हें बचाने के चक्कर में कार गंगनहर में गिर गई। समय रहते वह कार से कूद गया। इससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह घर चला गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर से कार निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर गंगनहर से कार निकलवाई। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।