फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car falls in canal, Tehsildar Sunayna of Roorkee including three dead

नहर में गिरी कार, रुड़की की तहसीलदार सुनयना सहित तीन की मौत

Mon, 12 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car falls in canal, Tehsildar Sunayna of Roorkee including three dead
तहसीलदार सुनयना राणा का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
नहर में गिरी कार, रुड़की की तहसीलदार सुनयना सहित तीन की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। नैनीताल से लौट रहीं रुड़की की तहसीलदार सुनयना राणा की बोलेरो कार बेकाबू होकर पूर्वी गंगनहर में जा गिरी। शनिवार रात हुए हादसे में तहसीलदार, उनके चालक और अर्दली की मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि चालक को नींद की झपकी लगने या किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है।

सुनयना राणा (35) गांव सेमा तहसील जखोली, रुद्रप्रयाग की रहने वाली और रुड़की में तहसीलदार पद पर तैनात थीं। इस हादसे में उनके कार चालक सुंदर सिंह (45), अर्दली ओमपाल (48) की भी मौत हुई है। सुनयना राणा नैनीताल में विभागीय परीक्षा देने गई थीं और शनिवार की रात वहां से लौटते समय नजीबाबाद से चार किलोमीटर पहले उनकी बोलेरो कार पुल की रेलिंग तोड़ती हुई पूर्वी गंग नहर में गिर गई। रविवार सुबह नजीबाबाद से चार किलोमीटर पहले पूर्वी गंगनहर में कार को देखा गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने गोताखोरों की मदद से शव निकलवाए। डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, हरिद्वार से एडीएम प्रशासन, सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव हरिद्वार से आए अधिकारियों को सौंप दिए गए।

नजीबाबाद में नहर से तहसीलदार का वाहन निकालते पुलिसकर्मी।

नजीबाबाद में नहर से तहसीलदार का वाहन निकालते पुलिसकर्मी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed