फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car entered in truck, one killed, son and brother of deceased

ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, मृतक का बेटा व भाई गंभीर

Wed, 02 Dec 2020 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Car entered in truck, one killed, son and brother of deceased
ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, मृतक का बेटा व भाई गंभीर
विज्ञापन

दौराला। रुहासा गांव के सामने एक कार ओवरटेक करने के चलते ट्रक के पीछे जा घुसी। जिस कारण कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका बेटा व भाई हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सकौती गांव निवासी नरेंद्र (55) सोमवार देर रात बेटे संजू व भाई विजय के साथ भांजे के शादी समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। कार संजू चला रहा था। गांव रुहासा के पास ओवरटेक करते समय कार ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजू व विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक नरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तीन दिन में तीन मौत
दौराला हाईवे व आसपास जाने वाले संपर्क मार्ग पर तीन दिन में यह तीसरी मौत हो चुकी है। शनिवार देर रात लावड़ निवासी एक पहलवान की मौत हो गई थी। वहीं, रविवार को जमालपुर निवासी सुभाष सड़क हादसे में दम तोड़ दिया था। हाईवे पर लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। जिस कारण लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो रहे हैं। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि हादसे रोकने के लिए रात में हाईवे पर साइड में खड़े होने वाले ट्रकों को हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। तेज रफ्तार पर चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर भी लगाम लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
मवाना। बाईपास पर फलावदा चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि तीसरा घायल मेरठ चला गया। किसी ने भी थाने में तहरीर नहीं दी है। इंचौली थाना क्षेत्र के चिरौंडी निवासी सोनू पुत्र ओमपाल ने बताया कि वह दोस्त निखिल पुत्र अशोक के साथ बाइक से मखदूमपुर शादी में शामिल होने जा रहे थे। बाईपास पर फलावदा चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। सोनू व निखिल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक इलाज के लिए मेरठ चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed